abc111
abc111
WhatsApp Image 2024-09-28 at 4.52.52 PM
jjjjj
Picsart_24-10-08_20-35-37-197
aaa
PlayPause
previous arrow
next arrow
आस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशचंदौलीजागरुकतायोग

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

रिपोर्टिंग बाई गणेश अग्रहरि

चंदौली। प्राइम समाचार टुडे : हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से बुधवार की शाम नगर पंचायत स्थित श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर के परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री इंद्रजीत जायसवाल, जिला संयोजक नितेश सिंह व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।

जिला मंत्री इंद्रजीत जायसवाल ने कहा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करना है आजादी से पूर्व भारत देश की पहचान सोने की चिड़िया के रूप में था। भारत देश में धन संपदा की कोई कमी नहीं थी। लेकिन विदेशियों ने भारत को लूटने के लिए बार-बार आक्रमण किया। साथ ही भारत देश को कई करो में विभाजित करने का काम किया। इतना ही नहीं हम लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर हमारे ऊपर शासन किया।

श्री जायसवाल ने कहा कि आज जरूर है सभी सनातन धर्म के लोगों को एकजुट होने की तभी हमारी और देश की सुरक्षा संभव हो पाएगा जिला संयोजक नितेश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को जाति के नाम पर बांटने का काम किया गया है इसी का परिणाम है कि आज हम सभी लोग संगठित नहीं हैं प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आजादी से पूर्व चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की थी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को खंड रूप दिया था। इसमें अफगानिस्तान बांग्लादेश भूटान मालदीप म्यांमार नेपाल व पाकिस्तान के साथ ही श्रीलंका वह तिब्बत भारत का अंग था। लेकिन विदेशी आक्रांताओं ने की एकता और अखंडता को क्षति पहुंच कर कई खंड में विभाजित कर दिया। अफगानिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक की भूमि भारत की थी। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए हम लोग प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि हम सभी सनातनियों को संगठित रूप से कार्य करने की जरूरत है तभी हिंदू सनातन धर्म भारत देश सुरक्षित रहेगा। उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हम चाहे किसी भी जात के हो सबसे पहले हम एक हिंदू हैं। सनातन धर्म की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू समाज का नैतिक कर्तव्य है। आपस में एक जूता बनाए रखना हम सभी का लक्ष्य है। अपील किया कि सभी सनातन धर्म के लोग अपनी एकता को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पवन सेठ व धनजी गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद पति व उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश चौरसिया, विमल देव अग्रहरि, प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुनील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button