
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर। प्राइम समाचार टुडे नियामताबाद विकास खंड के अमोघपुर गांव में काली मंदिर के पास वर्षों से खराब पड़े मुख्य मार्ग व सीवर के लिए रविवार को ग्राम प्रधान सुनील चौहान द्वारा नापी कराकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
अमोघपुर गांव में काली मंदिर के पास वर्षों से खराब पड़े मुख्य मार्ग पर बरसात के दिनों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी ।इसके साथ ही ग्रामीणों को


आगमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान सुनील चौहान द्वारा रविवार को इंटरलॉकिंग व सीवर निर्माण के लिए नापी कराई गई। वही आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्य शुरू कर कर समस्या को दूर करने का काम किया जाएगा। इस दौरान गांव के गुड्डू पटेल, आनंद मौर्य,भैया लाल, अनिल पटेल,आयुष, रघुनंदन यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

















