abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारी

वर्तमान ग्राम प्रधान व लेखपाल पर सरकारी जमीन को हथियाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ब्यूरो रिपोर्टिंग

सकलडीहा गांव को हाईटेक बनाने एवं विकास करने को लेकर जहां सरकार ग्राम प्रधानों के माध्यम से लाखों का बजट खर्च कर विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं दूसरी तरफ अगर ग्राम प्रधान द्वारा ही सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण का कार्य किया जाने लगे तो आम जनमानस सहित गांव का विकास कैसे संभव हो सकता है

मामला विकास खंड सकलडीहा के ग्राम सभा नागेपुर का है पूर्व ग्राम प्रधान भोला राजभर सहित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर को शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव द्वारा सरकारी कार्य करने के नाम पर लाखों रुपए की कीमती जमीन आराजी नंबर 66, रकबा 12 एयर पर अवैध रूप से मिट्टी पाट कर कब्जा किया जा रहा है वही शिकायतकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान हल्का लेखपाल राजेश पासवान के मिलीभगत से ग्राम प्रधान द्वारा लाखों की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर हथियाने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ग्रामसभा निवासी कमलेश यादव ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध रूप से सरकारी जमीन को हथियाने की मंशा कहीं से भी आम जनमानस के हित में नहीं है ऐसे ग्राम प्रधान को जनता द्वारा बहिष्कार करना चाहिए । इस बाबत उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा है कि शिकायती पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कराते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button