सड़क हादसे में दो रेफर, हालत नाजुक क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाएं

रिपोर्टिंग बाई – आशीषत्रिपाठी
गोंडा कर्नलगंज प्राइम समाचार टुडे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगो द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया। हादसा करनैलगंज -लखनऊ हाइवे स्थित मसौलिया मोड़ के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार की चपेट बाइक सवार आ गए। दुर्घटना में जहां कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को लोगों द्वारा अस्पताल भेजवाया गया। मिली जानकारी के


मुताबिक कार सवार लखनऊ से गोण्डा की ओर जा रहे थे,तथा बाइक सवार शिवा 22 व लल्ला कुमार 28 निवासी गौरा सिंहनापुर घर से जरवल रोड जा रहे थे तभी मसौलियां मोड़ के पास यह दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी से गोण्डा रेफर कर दिया गया। वहीं कार सवार चोटिल महिला ध्रुपा देवी 60 वर्ष का इलाज अस्पताल में चल रहा है।














