abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआरोपआवाजउठा - पटकउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायत

मंहत की गद्दी को लेकर दो गुट आमने- सामने, सेवा या मेवा ! बाबा डंगरिया सरकार के आश्रम में नए महंत की नियुक्ति को लेकर छिड़ा विवाद आश्रम पर महंतों का जमावड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा। प्राइम समाचार टुडे धर्म की रक्षा को लेकर एक तरफ जहां अनुयाई समाज की सेवा से लेकर सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं वहीं दूसरी तरफ गददी के लालच में दो महंत एक दूसरे की जान लेने के पीछे पड़े हुए हैं मामला सकलडीहा कोतवाली स्थित बरठी रेलवे स्टेशन समीप बाबा डगरिया सरकार के आश्रम में पिछले दिनों नए महंत की नियुक्ति का मामला दिनों दिन गरमाता चला जा रहा है वही महंत की गददी को लेकर दो गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए अपने आप को इसका असली हकदार बताते नजर आ रहे हैं जिसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा

पुलिस से लेकर आला अधिकारियों के यहां जाकर कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं जिसको लेकर पूर्व में बाबा साहब डांगरिया सरकार के आश्रम की जिम्मेदारी निभाने वाले मनसा गिरी द्वारा स्थानी कोतवाली तथा उप जिलाधिकारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। मनसा गिरी द्वारा नए महंत की नियुक्ति करने वाले लोगों पर गंभीर आरोप लगाया गया था।

जिस पर मनसा गिरी द्वारा बताया गया था कि लोगों द्वारा मुझे जबरदस्ती मारपीट कर आश्रम से बाहर कर दिया गया था। वही उक्त घटना की जानकारी होने पर तपोनिधि पंचायती अखाड़ा कपिलधारा वाराणसी से 50 की संख्या में महंत थाने पर पहुंचे। कोतवाली पर उपस्थित शिवकुमार यादव ने बताया कि एक पक्ष द्वारा तहरीर दिया गया

था। वहीं कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षोंकी बातों को सुनकर समझने का प्रयास किया परंतु मामला नहीं बन पाया स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों महंत गददी की पाने को लेकर किसी भी हद तक जा सकते हैं इस बाबत एसडीएम अनूप मिश्रा ने बताया कि मामला महंत अखाड़े से जुड़ा हुआ है दोनों पक्षों को जांच होने तक यथा स्थिति बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया गया है

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button