abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारी

दिव्यांग विभाग की तरफ से दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब,युवा,किसान,मजदूर के विकास के लिए है दृढ़ संकल्पित- प्रमुख

ब्यूरो न्यूज

सकलडीहा ( प्राइम समाचार टूडे) सकलडीहा विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को 65 दिब्यागो को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह और जिला दिब्याग अधिकारी राजेश नायक रहे।उन्होंने दिव्यागों को ट्राई साइकिल के साथ ही माला पहनाकर स्वागत करते हुए मिष्ठान का भी वितरण किया ।इस दौरान दिब्यागो के चेहरे खिल उठे।
आपको बता दे कि विकास खण्ड परिसर में दिब्यागो को वितरित करने के लिए 65 ट्राई साइकिल आया था।जिसे शुक्रवार को वितरित किया गया।ट्राई साइकिल लेने के लिए महिला

और पुरुष दिब्याग सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पात्रों और जरुतमन्दों तक योजनाओं का लाभ पहुचा रही है।आवास,शौचालय,सामूहिक विवाह,ट्राई साइकिल,किसान सम्मान के साथ ही इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब,युवा,किसान,मजदूर के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने सभी दिब्यागो को माला पहनाकर बधाई दिया।

वही जिला दिब्याग अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल सौंपते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि दिब्यागो को मिलने वाला विभिन्न उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।उन्होंने अपने हाथों से दिब्यागो को लंच पैकेट भेंट किया।इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,एपीओ अभिनव पाण्डेय,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, एडीओ ग्राम विकास हवलदार यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button