abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीनिस्तारणप्रदर्शन

एक सप्ताह से रुके पानी सप्लाई को लेकर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने जल निगम विभाग के एक्सीइन को लगाई फटकार, एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) आज के आधुनिक परिवेश में बिना पानी के बिना जीवन की कल्पना करना पूरी तरह से नामुमकिन है इसके बावजूद भी जल निगम विभाग के अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गैर जिम्मेदार बने हुए हैं जिसका खामियाजा कस्बा सकलडीहा के व्यापारी सहित ग्रामीण एक हफ्ते से बाधित जल निगम की पानी के लिए भुगत रहे हैं बताते चले कि कस्बा और आसपास के कई गांवों में करीब 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप होने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। ग्रामीण सहित व्यापारियों का आरोप है कि जल निगम की मोटर के जल जाने के बाद से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है, जिसको लेकरजल निगम विभाग के अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं
कस्बा व आसपास के सकलडीहा, नागेपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा, दुर्गापुर जैसे गांवों में पेयजल को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या लगातार जारी है जिससे

दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। होली जैसे त्योहार के निकट आने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है, जिससे लोगों में रोष बढ़ा है। वही कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों ने सैकड़ो की संख्या में जल निगम कार्यालय पर रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग को

लेकर धरना देने लगे। प्रदर्शनकारियों ने जल निगम और हाइवे निर्माण कार्य कराने वाली संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि जलजीवन मिशन के तहत जल टंकी का दावा किया जाता है, लेकिन असल में परियोजनाएं अधूरी हैं और पेयजल समस्या बनी हुई है।
प्रदर्शन में क्षेत्र के कई लोग शामिल रहे और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे। जल निगम के अवर अभियंता ने बताया कि मोटर को बदलकर आपूर्ति जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। चल रहे धरना में पहुंच सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने अपना समर्थन देते हुए विभाग के अधिकारियों को फोन करके जमकर खरी खोटी सुनाई प्रदर्शन की खबर का संज्ञान मिलते ही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल जल आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देशित किया जिस पर जेई अवधेश प्रसाद ने जलापूर्ति सुचारू रूप से होने तक मौके पर रहने की बात कही इस दौरान धरना स्थल पर रिशी जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, नन्दन राय, मन्टू गुप्ता, गोविन्द जायसवाल, संजय जायसवाल, रमेश, अवधेश जयसवाल, भोदू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक, सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button