
रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
अलीनगर/चंदौली।प्राइम समाचार टुडे रेवसा गांव की निवासी महिला निशा पुत्री विनोद कुमार विगत 18 जनवरी को अपने मायके वालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।निशा की शादी छह साल पूर्व नरहरपर गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी।शादी के बाद उसे तीन साल का बेटा अरुण और डेढ़ साल की बेटी आरुही है।उसका अपने पति से आए दिन अनबन चलता रहता था,जिससे आपसी कहा सुनी के बाद निशा अपने मायके पहुंची तो वहां के निवासी विकास गोंड पुत्र रामचंद्र के द्वार पर पहुंच कर अपने किसी पुराने रंजिश को लेकर झगड़ा करने लगी। बात इतना बढ़ गया कि विकास के परिजनों को 112 पीआरबी पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं लोगों ने समझा बुझा करके उसे अपने मायके जाने को कहा और वहां से जाकर वो अपने मायके गई जहां उसके घर वालों ने उसे घर में रखने के लिए मना कर दिया,इससे क्षुब्द होकर पहले रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने के लिए पहुंची तो वहां के ग्रामीणों ने उसे बचा लिया तो फिर उसने पास ही के पचफेड़वा गांव के किसी दुकान से विषैला पदार्थ खरीद कर उसे खा लिया इसके बाद नेशनल हाईवे पर छटपटाने लगी और मूर्छित हो गई । यह देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसे जिला चिकित्सालय ले गया गया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वही निशा के परिवार वाले गांव के ही निवासी विकाश गोंड फसाने की साजिश रच रहे हैं। उन्हें धमकी दे रहे हैं उन्हें गलत मुकदमे में फंसने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारे लड़की का विकास के साथ अनैतिक संबंध था। खुदकुशी के बाद निशा के द्वारा कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा गया है विकास के घर वालों का कहना है कि यह निशा के परिवार वालों की सूची समझी चाल है और अपने बचने के लिए वह अपना इल्जाम हमारे ऊपर लगा रहे हैं। इस संदर्भ में विकास गोंड ने पुलिस अधीक्षक चंदौली को अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी आपबीती बताई अब देखना यह है की पुलिस इसमें क्या करती है।












