
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव में बीते बुधवार देर शाम युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।युवक की मौत से परिजन सदमे में है।


बभनपुरा गांव निवासी अर्जुन उपाध्याय के दो पुत्र सोनू उपाध्याय और विवेक उपाध्याय उर्फ बिक्की (30) है।बिक्की बुधवार की देर शाम घर के कमरे में हुक में रस्सी का फन्दा बनाकर लटक गया।कमरे से किसी प्रकार की आहट न मिलने पर परिजन पहुचे तो वह फंदे से लटक रहा था।परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। विवेक अविवाहित था और बड़े पिता के साथ गांव में ही रहता था। उसके पिता अर्जुन भाई सोनू और माता आसाम रहती है।पिता और भाई वही नौकरी करते है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी है।




Related Articles
Tags
Chandauli news
URL Copied














