abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरउठा - पटकउत्तर प्रदेश

डेढ़ करोड़ लेकर पति को बेचने को राजी हो गई पत्नी, प्रेमिका ने प्रेमी को पाने के लिए लगायी मुंह मांगी बोली,चर्चित फिल्म ‘जुदाई ‘ की तर्ज पर दिखा मामला

ब्यूरो रिपोर्ट #MPNews #MadhyaPradesh #Bhopal अन्य श्रोत

भारत (प्राइम समाचार टुडे) आप सभी ने फिल्म जुदाई तो देखी होगी जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए पत्नी को मुंहमांगी रकम देती है और बदले में उसके पति का अधिकार उससे छीन लेती है यह स्टोरी आज हकीकत में सामने देखने को मिल रही है मामला मध्य प्रदेश के भोपाल की फैमिली कोर्ट में एक ऐसा मामला सामने आया, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक प्रेमिका अपने शादीशुदा प्रेमी के लिए डेढ़ करोड़ की संपत्ति देने पर राजी हो गई.यह पूरा घटनाक्रम 90 के दशक की चर्चित फिल्म ‘जुदाई ‘ की कहानी की याद दिलाता है, फर्क बस इतना है कि यह कहानी परदे की नहीं हकीकत की है. भोपाल में एक 42 वर्षीय सरकारी कर्मचारी का दिल अपने ही विभाग में काम करने वाली उससे करीब 10 साल बड़ी महिला अधिकारी पर आ गया. वक्त के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और घर में दूरियां भी. पत्नी और पति के बीच रोजाना के झगड़े होने लगे. इनका असर उनकी 16 और 12 साल की बेटियों पर पड़ने लगा. माहौल इतना बिगड़ा कि बड़ी बेटी ने ही फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

पत्नी ने अपनी और बेटियों की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट शर्त रखी कि उसे एक डुप्लेक्स मकान ओर 27 लाख रुपये नकद चाहिए. चौंकाने वाली बात यह रही कि पति की प्रेमिका ने यह प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया. मकान ओर नकद मिलकर डेढ़ करोड़ देने को वो राजी हो गई. उसका कहना था कि वह नहीं चाहती कि उसके प्रेमी का परिवार असुरक्षित रहे. अब दोनों पक्ष इस सहमति के साथ अलग हो रहे हैं.

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button