
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) पुलिसिया कार्यशैली को लेकर अक्सर आम जनमानस में नकारात्मक भाव देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की सूझबूझ से डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद बड़े ही सरलता के साथ सुलझ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कस्बा सकलडीहा तिराहे पर बाबा डा०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर नई मूर्ति को स्थापित किया गया वही सुबह जैसे ही समर्थकों को इस बात की भनक लगी वैसे ही सैकड़ो की संख्या में तिराहे पर पहुंचकर जमकर हो-हल्ला मचाना शुरू किया वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हो हल्ला मचा रहे समर्थकों को शांत कराते हुए समस्याओं के निस्तारण को लेकर बात कही समर्थकों द्वारा बार-बार पुरानी मूर्ति को हटाने एवं नई मूर्ति को स्थापित करने का वजह पूछा गया साथ ही बिना संज्ञान दिए एवं जानकारी को अचानक रात में स्थापित करने पर कई सवाल खड़े किए गए जिस पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा बड़े ही सूझबूझ के साथ समर्थकों को शांत कराते हुए बताया गया कि सड़क निर्माण के दौरान प्रतिमा को हटाकर पक्के फर्श पर नवीन मूर्ति स्थापित कराई गई है और पुरानी मूर्ति को सुरक्षित अपने निगरानी में रखा गया है जिससे कि किसी भी तरह की आगामी समस्या ना उत्पन्न हो साथ ही बाबा साहब स्थल को सुंदरीकरण कराते हुए टाइलीकरण भी कराया जाएगा इसदौरान सभी समर्थक प्रभारी निरीक्षक की पहल की सराहना करते हुए मामले को शांत कराया वहीं देर रात नवीन मूर्ति की स्थापना को लेकर समर्थक कस्बा तिराहे पर मौजूद रहे इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वी के राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, अधिवक्ता अविनाश गौतम सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे












