जनता विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा पर लगाएगी अपनी मुहर- विवेक यादव

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद भाजपा के पदाधिकारी सहित बूथ कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में जी जान से लग गए हैं वहीं प्रत्येक मतदाता के घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक यादव जनसंपर्क अभियान के तहत गांव गांव जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत तथा विकास के मुद्दों को आधार बनाकर अपील करते नजर आ रहे हैं

वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक यादव ने कहा कि जनता सिर्फ विकास के मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है वहीं विपक्षी परिवारवाद की राजनीति करने की बात करता है 2014 से पहले देश में जो संप्रग सरकार थी, उसमें सत्ता के ऐसे केंद्र बन गए थे, जो संविधानेत्तर थे और उनकी देश के संविधान के प्रति कोई जवाबदेही नहीं थी। देश पॉलिसी पैरालिसिस (नीतिगत लकवे) का शिकार थी।
अर्थव्यवस्था ढेर हो रही थी और भ्रष्टाचार की स्थिति यह थी कि सरकार के मंत्री ही जेल चले जाते थे।
श्री यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है, आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सुरक्षित भारत और आत्मविश्वास से भरा भारत आज दुनिया को दिशा दिखा रहा है। विपक्ष पर तीखा तंज करते हुए कहा कि जनता को बरगलाना अब संभव नहीं है जनता सिर्फ सर्व समुदाय एवं देश के विकास की मुद्दों पर बात करना चाहती है
जनसंपर्क के दौरान शक्ति संयोजक रोहित जायसवाल, बूथ प्रभारी आशीष जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे