abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरईमानदारीउत्तर प्रदेशखुशखबरी

जनसेवा एजुकेशन वेलफेयर फाउंडेशन की सेवा से वृद्ध गरीबों के खिले चेहरे,संस्था ने बांटे 210 कंबल

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) जनपद के सकलडीहा कस्बा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जनसेवा एजुकेशन वेलफेयर फाउंडेशन ने वृद्ध गरीबों को इस कड़ाके की ठंड में रविवार को कंबल वितरित करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया,जिससे गरीबों के चेहरे खिल गए। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम में वृद्धों, दिव्यांगों और महिलाओं सहित कुल 210 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ वितरित कीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक धर्मजीत गुप्ता ने कहा कि यह कंबल ठंड और शीतलहर के समय में काफी सहायक होंगे। उन्होंने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए सभी सक्षम व्यक्तियों से गरीबों और असहायों की मदद करने का आह्वान किया।जनसेवा एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक गोपाल प्रसाद ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीबों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह

कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी।

अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए और मिठाइयाँ भेंट कीं।
इस अवसर पर संस्था के सचिव सूर्यप्रकाश, बी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता, मद्रासी चिकित्सालय बूढ़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. अश्वनी, प्रेमचंद, विनय कुमार, पुष्कर रस्तोगी, समाजसेवी सत्यनारायण प्रसाद प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, शिक्षिका संगिया जायसवाल, रुद्र मुरारी शंकर पाठकसचिन पांडे संजय कुमार उदय कुमार राय सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग, गरीब, असहाय व्यक्ति और महिलाएँ उपस्थित थीं।कार्यक्रम का सुजीत कुमार ने किया

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button