abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीचुनावी हलचल

छात्र राजनीति की कोख से जन्में हैँ देश के महान नेता। राजनीति मे छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण। भाजपा ने छात्रों के साथ किया है छल – सपा नेता सूरज सिंह।

पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी
गोंडा प्राइम समाचार टुडे समाजवादी छात्र सभा गोण्डा संगठन के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पूर्व मंत्री स्व पंडित सिंह के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ कागज़ का टुकड़ा नहीं एक अहम जिम्मेदारी है जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी निभाना

होगा तब जाकर उत्तरप्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा ने छात्रों के साथ धोखा करने का काम किया है प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी का वादा करने वाली भाजपा ने ग्रेजुएट छात्रों से पकौड़ा तलवाने का काम किया है। सूरज सिंह ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्र-संघ बहाल कराया जायेगा और छात्रों की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। सिंह ने कहा कि छात्र राजनीति नर्सरी ने देश में महान नेताओं को जन्म दिया है। आयोजक जिलाध्यक्ष छात्र सभा सिद्धार्थ सिंह ने सभी पदाधिकारियों से संघर्ष में साथ देने की अपील की। विनोद श्रीवास्तव, शिव, सम्पत सिंह, देवेंद्र सिंह, जयचंद सिंह, दीपू यादव, संजय साहू, मेराज अहमद, विवेक सिंह, करन सरदार, विवेक मिश्र, राघवेंद्र, नीरज, शिवनाथ सिंह, नरेंद्र यादव, अल्तमश, आदर्श, पुष्कर आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button