चार माह के राशन का फर्जीवाड़ा अधिकारियों के जाँच में आया सामने, जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ हुयी कार्यवाई, गल्ले की दुकान का आवंटन हुआ निरस्त मुकदमा दर्ज ।

ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दौली (प्राइम समाचार टूडे) विकासखंड धानापुर के ग्राम सभा अवही में कोटेदार के खिलाफ राशन कार्ड धारको ने चार माह के राशन को अगूठाँ लगवाकर राशन को गबन करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिस पर राजस्व विभाग एवं आपूर्ति विभाग के संयुक्त अधिकारीयों ने जांच की जांच में पाया गया कि राशन उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सही है और 4 माह से अंगूठा लगवाने के बावजूद भी राशन का वितरण नहीं किया गया जिस पर स्थानीय कोतवाली में विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुये दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया ज्ञात हो कि ग्राम सभा अवही के कोटेदार राम अवतार द्वारा 4 माह के राशन का अंगूठा लगवाने के बावजूद भी वितरण नहीं किया गया जिसकी शिकायत


आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से की गई जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जांच की जांच में पाया कि वितरण में विगत चार माह से राशन कार्ड धारकों से अंगूठा तो लगवा लिया गया परंतु राशन का वितरण नहीं किया गया है वही आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह द्वारा आपूर्ति सहायक नितिन कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया गया मौके पर वितरण के समय उचित दर दुकान बंद पाई गई मौके पर विक्रेता से संपर्क किया गया तो उचित दर विक्रेता राम अवतार से संपर्क नहीं हो पाया ,उनके पुत्र श्रवण कुमार ने दूरभाष पर बताया कि वह विगत एक सप्ताह से अपनी बुआ के इलाज कराने हेतु परेशान है, लेकिन विक्रेता द्वारा कोई भी लिखित प्रार्थना पत्र छुट्टी हेतु कार्यालय में नहीं दिया गया था, इसके उपरांत उचित दर दुकान को सील किया गया, वही उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार के संग आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह द्वारा सस्ते गल्ले की दुकान का सील खोलकर कोटेदार के पुत्र श्रवण कुमार की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया जिसमें दुकान में रखे 40 कुंतल गेहूं एवं 60 कुंतल चावल कम पाया गया उक्त के उपरांत ग्राम सभा में कार्डधारकों के बयान लिए गए जिसमें कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार एक माह से रासन देते हैं तो दो माह नहीं देते हैं और अंगूठा लगवा लेते हैं ,
मशीन पर अंगूठा हर माह लगा लेते हैं परंतु राशन हर महीने नहीं देते हैं
वही हुई आईजीआरएस को शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के उपरांत स्थानीय धीना थाने में 100 कुंतल के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने एवं विभागीय निर्देशनों की अवहेलना के क्रम में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा कर दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है।














