
रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू/चंदौली। प्राइम समाचार टुडे अलीनगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मानस नगर गेट के पास सोमवार की देर रात एक टैम्पो से एक लाल रंग का बैंग गिर गया टेंपो में बैठे सवारी की नजर उसे बैग पर नहीं पड़ी और टेंपो चालक टेंपो लेकर आगे बढ़ गया तभी पीछे से पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव अपने गाड़ी से आ रहे थे तभी चालक की नजर लाल बैंग पर पड़ गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने आसपास के दुकानदारों से बैग के बारे में पूछताछ किया लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। ब्लाक प्रमुख मंगलवार की सुबह चकिया चंदौली तिराहा पर रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार को सौंप दिया। पुलिस ने बैंग का जांच पड़ताल किया। बैंग में कपड़े, दवा व अन्य सामान था। पुलिस ने टैंपो चालकों के माध्यम से बैंग स्वामी का तलास शुरू कर दिया और पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव का धन्यवाद अर्पित किया।












