
ब्यूरो रिपोर्ट
चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) मंगलवार को गोंड वेलफेयर इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद एवं अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से मुलाकात कर गोड़ समुदाय की समस्याओं को लेकर पत्रक के माध्यम से अवगत करते हुए समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता की वार्ता के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंन्हा ने पत्र

का संज्ञान लेते हुए तत्काल समस्त खंड विकास अधिकारियों को अनुसूचित जनजाति परिवार रजिस्टर में गोड़ दर्ज करने को लेकर निर्देशित करते हुए अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर पत्र जारी किया ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत स्तर पर परिवार रजिस्टर के मूल अभिलेख में कालम संख्या 7 एवं 8 में हिंदू सहित अनुसूचित जनजाति गोड़ जाति प्रदर्शित की जाती है परंतु ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जाती है साथ ही अनावश्यक रूप से अभिलेखों का जिक्र कर उत्पीड़न किया जाता है बताते चले कि एक माह पूर्व जनजाति समुदाय के शिकायती पत्र का निदेशक जिला पंचायत राज अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए समस्त जनपद के अधिकारियों को पत्र जारी कर परिवार रजिस्टर के कॉलम संख्या सात में जाति दर्ज करने को लेकर निर्देश जारी किया है इसके बावजूद भी ब्लाक स्तरीय अधिकारी पूरी तरह से आदेश को लेकर लापरवाह बने हुए हैं गोड़ समुदाय के हो रहे उत्पीड़न एवं नजरअंदाज को संज्ञान में लेते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने पत्र के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई एवं जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा को अवगत कराते हुए समस्या के निस्तारण को लेकर अवगत कराया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने तत्काल पत्र को संज्ञान में लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा को निर्देशित करते हुए ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित कर मामले की जांच को लेकर निर्देशित किया तथा समस्या के निस्तारण को लेकर समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया इस मौके पर राष्ट्रीय पदाधिकारी रामजी नेताम, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजनम गोड़, रघुवर प्रसाद गोड़, भगवान प्रसाद गोड़, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे














