abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorizedउत्तर प्रदेशचंदौलीजनता की शिकायतनिस्तारणपुलिस विभागीय समीक्षामाँगशिष्टाचार मुलाकातसमस्यासमाज

DIG से व्यापार मंडल का मिला प्रतिनिधि मंडल समस्याओं से कराया हर संभव मदद करने की पुलिस अधिकारियों ने कहीं बात

रिपोर्टिंग बाई- गणेश अग्रहरि

चंदौली। प्राइम समाचार टुडे: पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने शुक्रवार को सदर कोतवाली परिसर में व्यापारियों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में उपस्थित व्यापारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि

नवागत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है। इससे व्यापारी खुश है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने जनपद के चकिया थाना क्षेत्र में विगत दिनों व्यापारि पुत्र के शव मिलने की घटना से अवगत कराया। कहां कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच किया जाए। ताकि मौत के कारण की पुष्टि हो सके। वहीं अन्य

समस्याओं से भी जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया। महामंत्री चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की कमान संभालने के बाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जाम की समस्या काफी कम हो गई है। लेकिन वाराणसी से आने वाले ऑटो द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। वही श्री जायसवाल ने गल्ला मंडी में शराबियों के उत्पात से अधिकारियो को

अवगत कराया। बताया कि गल्ला मंडी में बहुत पहले से शराब की दुकान है। जहां पर पूरे दिन शराबियों का जमघट लगा रहता है। इसके कारण आने जाने वाले लोगों सहित महिलाओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्री जायसवाल ने पुलिस उफ निरीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर व्यापारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक व एसपी का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व बुके देकर किया। इस अवसर पर शिव शंकर अग्रहरी, प्रदीप अग्रहरि, रिशु जायसवाल, अवधेश जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्ता गुरदीप सिंह, पंकज अग्रहरि, प्रशांत अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button