
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे स्थानीय विकासखंड खडेहरा स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतवाली परिसर में ग्रामीण अंचल की किशोरियों के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल संस्था निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अंचल की किशोरियों ने प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज़, बाल विवाह, बाल श्रम,भ्रुण हत्या आदि सम्बन्धित सामाजिक आधारित विषयो को पेपर पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रमके मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल नेकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व पटल परबालिकाएंनेअपने काबिलियत के बल पर एक नया मुकाम हासिल किया हैविभिन्न क्षेत्रों मेंआज बड़े पैमाने पर युवतियां परचम लहरा रही हैं रक्षा क्षेत्र से लेकर बॉर्डर की सीमा पर बेटियां बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभा रही हैं वही विधिक जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, 181,112, 1930 साइबर क्राइम, लिंग असमानता को हमें दूर करना होगा उपयुक्त कानूनी संबंधित विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया। संस्था निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि अपने आप को उपेक्षित मत समझिए, अपने को पहचानिए अपने आप को आत्म निर्भर बनाना होगा कुछ करने से पहले अपने आप को मजबूत बनाना होगा संस्था कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने विधिक जानकारी देते हुए किशोरियों को एफआईआर की प्रक्रिया एवं आवश्यक संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुजीत कुमार कोऑर्डिनेटर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित प्रिया शर्मा कांसटेबल, आकाश मौर्य, चिंतामणि, साधना देवी, संभा, सरिता यादव, व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।