abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाहीचंदौलीजनता की शिकायतलापरवाही

खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई समारोह में मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ी धज्जियां । विदाई समारोह में स्कूली बच्चों को किया गया शामिल अभिभावकों में आक्रोश

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली चकिया (प्राइम समाचार टुडे) प्रदेश में एक तरफ जहाँ भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों सहित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर आठ तक को शाासन के निर्देश पर पठन-पाठन बंद करने का निर्देश जारी किया गया है । परंतु मुख्यमंत्री के आदेशों की खुली धज्जियाँ उड़ाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के विदाई समारोह में शिक्षकों सहित गांव के अभिभावक एवं स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को जबरदस्ती कार्यक्रम में शामिल किया गया जिसका फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चंदौली के विकास खंड चकिया अंतर्गत परिषदीय विद्यालय बलिया खुर्द में

आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। जबकि शासन के निर्देश पर पठन-पाठन का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा बंद करने का निर्देश जारी किया गया इसके बावजूद भी खंड शिक्षा अधिकारीकी विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल होने का फरमान जारी करते हुए सम्मिलित किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं ठंड से ठिठुरते नजर आए
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो एवं खबरों के माध्यम से बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर और गलन से जनजीवन बेहाल है। ठंड में बच्चों को स्कूल ना जाना पड़े इसलिये कक्षा आठ तक का पठन-पाठन बंद है। इसको लेकर शासन से
लेकर जिलाधिकारी और बीएसए स्तर से आदेश जारी कया गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को संबिधत अधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है।
लेकिन शासन से बड़े खंड शिक्षा अधिकारी को अपने विदाई समारोह को भव्य रूप प्रदान कराने का जुनून इस कदर चढ़ा की बढ़ती ठंड में भी स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के आगे छोटी नजर आई वहीं बकायदे लंबे समय तक चले विदाई समारोह में बड़े पैमाने पर अभिभावक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच करते हुए दोषियों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button