
ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
तरबगंज प्राइम समाचार टुडे समाजवादी पार्टी की तरबगंज विधानसभा की कार्यकारिणी की बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी तरबगंज जयसेन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है आए दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एवं उनसे जुड़े लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती बढ़ती जा रही है। सरकार का कोई अंकुश नहीं है। इस जन विरोधी सरकार से निजात पाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा और हर बूथ पर दस यूथ तैयार कर सेक्टर प्रभारी एवं जोनल प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। जिससे संगठन को
मजबूती मिल सके, सपा नेता डॉक्टर अभिषेक सिंह कहा की हम सभी को अपने बूथ पर मेहनत कर मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर जोर देना चाहिए, विधानसभा अध्यक्ष हृदय राम यादव ने कमेटी के पदाधिकारी का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर महेश सिंह, अजय सिंह, एहसान अहमद, सिपाही सिंह, जयंत तिवारी, साहब राम यादव, विशाल सिंह गुड्डू यादव, धर्मेंद्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह, अशोक मौर्य, छोटकउ सिंह , मौजूद रहे।