abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

पुरानी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, पति-पत्नी की हालत गंभीर, गांव में पुलिस पहुंची

रिपोर्टिंग बाई: उदय कुमार राय

चंदौली। बबुरी प्राइम समाचार टुडे: थाना के चुरमुली गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया

और विधिक कार्रवाई में जुट गई।पुलिस के अनुसार चुरमुली गांव में रामविलास साहनी और गिरिजा साहनी के परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। दोनों पड़ोसी हैं। रविवार को दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

इस दौरान लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इसमें रामविलास साहनी और उनकी पत्नी पूनम को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही गिरिजा साहनी का परिवार फरार है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button