abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीलापरवाही

एसपी का चला चाबुक, कार्य लापरवाही में दरोगा सहित सिपाही निलंबित !

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली (प्राइम समाचार टुडे) जनपद में पुलिसिया कार्यशैली में आवश्यक सुधार एवं आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार समय-समय पर मॉनिटरिंग करते रहते हैं यही नहीं फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादन को लेकर कड़े निर्देश भी जारी किए हैं इसी क्रम में थाना धानापुर पर नियुक्त 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही,शिथिलता बरतने पर निलम्बित कर दिया है

ज्ञात हो कि दिनांक 01.09.2025 को थाना धानापुर जनपद चन्दौली पर नियुक्त उपनिरीक्षक ना०पु० अंगद सिंह द्वारा थाना धानापुर, जनपद चन्दौली थाना पर मीटिंग में समय से नहीं पहुँचे।
उपरोक्त के सम्बन्ध में प्राथमिक जांच के आधार पर *आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली* द्वारा उपनिरीक्षक ना०पु० अंगद सिंह, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही,शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने पर निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
दूसरा पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा विगत रात्रि थाना धानापुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों के अभिलेख अपूर्ण होने के साथ-साथ रखरखाव असंतोषजनक पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य आरक्षी विवेक यादव, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही,शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय कर विभागीय जांच के निर्देशन दिए गये हैं।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button