
रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे ताइक्वांडो की 68 वी नेशनल चैंपियनशिप में श्रेया गुप्ता कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ साथ जिले मे ख़ुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 7 से 12 नवम्बर तक मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित हुई।

गुरुवार को पदक जीतकर लौटे श्रेया का एस ताइक्वांडो एकेडमी के कोच सतीश कुमार व खिलाड़ी ने भव्य स्वागत किया। अंडर 17 में श्रेया अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल

प्रधानाचार्य सिस्टर शिला व अध्यापकगढ़ और छात्रों मे बधाई दी। सिस्टर सिला ने कहा कि श्रेया स्कूल के साथ साथ जिले और ऐकेडमी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। इस कि जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी।


















