abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटआदेशआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

एसजी पब्लिक स्कूल के एम.डी अरुण अग्रवाल ने सेना के सहयोग लिए डीएम को सौंपा एक लाख का चेक, देश की रक्षा में मजबूती से मुकाबला को लेकर हर भारतीय तैयार- अरुण कुमार अग्रवाल

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली। (प्राइम समाचार टूडे) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल (कक्कू जी) ने सेना के सहयोग के लिए एक लाख रुपए का चैक शुक्रवार को

जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग को सौंपा। वही आगे भी सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही देशवासियों से स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में देश के सभी नागरिकों को सेना के लिए अस्त्र-शस्त्र, शहीदों के परिजनों की सहायता और अन्य जरूरी खर्चों के लिए योगदान देना चाहिए। जिससे सेना और अधिक मजबूत हो सके।

अरुण कुमार अग्रवाल ने सुझाव दिया कि माननीय प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक खाता जारी करें या जिलाधिकारी अथवा किसी सक्षम अधिकारी के माध्यम से धनराशि संग्रह की व्यवस्था करें, ताकि पारदर्शी तरीके से धनराशि सेना के कल्याण में उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय सेना और सशक्त होगी। इस पहल के तहत उन्होंने स्वयं एक लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता का है। हमें अपनी सेना को हर संभव सहायता देनी चाहिए, ताकि वे देश की रक्षा में और मजबूती से डट कर दुश्मन सेना का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश का हर नागरिक यह चाहता है कि देश के जांबाज सैनिक सुरक्षित रहते हुए देश की रक्षा करें। साथ ही दुश्मन सेना को मुंहतोड़ जवाब दें। ताकि दुश्मन देश फिर भविष्य में हिन्दुस्तान की ओर देखने की हिम्मत ही न जुटा सकें। उनकी इस अपील को स्थानीय लोगों ने सराहा और कई ने इसमें सहयोग का भरोसा दिलाया। इस पहल से चन्दौली में देशभक्ति की भावना को बल मिला है और लोग सेना के समर्थन में आगे आ रहे हैं।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button