
ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोण्डा) प्राइम समाचार टुडे
क्षेत्र के नयपुर गांव में बजाज चीनी मिल के द्वारा कृषक हरिकेश सिंह के प्लाट पर प्रथम शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना अनिल त्रिपाठी ने किसानों को शरद कालीन गन्ना बुवाई के तरीकों और कम लागत में अधिक उत्पादन के गुन बताए। उन्होंने शरद कालीन गन्ने की फसल में लगने वाले रोग और उनकी
रोकथाम की जानकारी भी दी। इस दौरान अरविन्द सिंह सहायक गन्ना प्रबंधक, पशुपतिनाथ मिश्रा गन्ना अधिकारी, अजीत सिंह , संतोष सिंह, विकास तिवारी, वसीम अहमद एवं कृषक निर्भय सिंह (प्रधान), लोकराज सिंह ,भगौती प्रसाद मौर्य, रूपनारायण, नंदकिशोर, उमेश सिंह, राहुल तिवारी (कादीपुर)आदि लोग उपस्थित रहे।