abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआरोपआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम

रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे नियामताबाद क्षेत्र के बगया गांव में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि देश के महान नेता और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर अपने जीवन में सामाजिक समानता, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए अनगिनत संघर्ष

किए। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से हमें समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का उपहार दिया। आज आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हमें उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का है। उन्होंने सदैव जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव को समाप्त करने और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। अंत में जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ.चंद्रमा यादव, पूर्व प्रधान पटनवा चंद्रभान यादव, लखेंदर बियार, शिवमूरत, कलंधर, अभय, अंकित शास्त्री, राममूर्ति राम आदि मौजूद रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button