
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पीजी कॉलेज सकलडीहा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा० प्रदीप कुमार पांडे ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डा० प्रदीप कुमार पांडे कहा कि “महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं की प्रगति की कुंजी है, और हमें इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”
डॉ. सीता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल कार्यक्षेत्र में उनकी उपस्थिति से नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान से भी है।”
आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समाज को जागरूक होकर महिलाओं को उनका उचित स्थान देना चाहिए।”
नारी शक्ति को केवल सम्मान देना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके साथ समानता का व्यवहार करना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।
उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “हमारी शिक्षा प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तो पूरा समाज समृद्ध होगा।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं अतिथि विद्वान उपस्थित रहे।