abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटआदेशउत्तर प्रदेशकिसान सम्मन निधिगाजीपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारीनिरीक्षण

एडीएम संग एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री केंद्रों का किया निरीक्षण,तहसील क्षेत्र के 56 केंन्द्रो पर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का किया जा रहा कार्य ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) शनिवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 56 फार्मर रजिस्ट्री केंद्रों का एडीएम संग उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न आवश्यक निर्देश दिए और किसानों से बातचीत की। केंद्र पर उपस्थित किसानों से बातचीत करते हुए एडीएम राजेश कुमार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। एसडीएम कुंदन राज कपूर द्वारा उपस्थित किसानों एवं कर्मचारीयों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
खतौनी की छायाप्रति दस्तावेजों के माध्यम से पंजीकरण करके सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पा सकते हैं श्री राज ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है और इसके लिए किसानों को चार प्रकार से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है केंद्र पर उपस्थित किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री में आ रही

समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने किसानों की हर संभव मदद करने की बात कही तथा सीएससी संचालकों से मिल फॉर्म रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही इस मौके पर कृषि विभाग, खंड विकास सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button