abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डाचंदौलीजनता की शिकायतस्थानांतरण

महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता – दिलीप श्रीवास्तव

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) जनपद में आम जनमानसकी सुरक्षा एवं पुलिसिया कार्यशैली को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदलकर नवीन तैनाती दी है इसी क्रम में क्राइम प्रभारी सैयदराजा रहे दिलीप श्रीवास्तव को कोतवाली सकलडीहा की कमान सौंपी गई है नवागत इंस्पेक्टर दिलीप श्रीवास्तव मुख्य रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं 2024 से बतौर इंस्पेक्टर इन्होंने कई महत्वपूर्ण थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं जनपद में 5 वर्ष के कार्यकाल में क्राइम इंस्पेक्टर के तौर पर ट्रक की लूट की घटना का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई है नवागत इंस्पेक्टर दिलीप श्रीवास्तव ने अपने बातचीत में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराध पर पूर्णरूप से अंकुश ही पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र में अपराधियों एवं शरारती तत्वों के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए बताया कि किसी भी स्थिति में आम जनमानस की सुरक्षा बिगाड़ने वालो पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं फरियादियों की समस्या एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा । जनता एवं पुलिस के बीच मितव्यता की कड़ी बनाने का सार्थक पहल किया जाएगा । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आमजनमानस को राहत तथा शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन हो सके इसके लिए विभागीय तौर पर समय-समय पर बैठक एवं संवाद स्थापित किए जाएंगे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button