abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटआदेशआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

फैमिली आईडी योजना की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने पंचायत सहायकों को दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टूडे) शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में फैमिली आईडी योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने की। इसमें सभी पंचायत सहायक और सचिव शामिल हुए। बैठक के दौरान पंचायत सहायकों को निर्देशित करते हुए बीडीओ विजय कुमार सिंह ने फैमिली आईडी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह

योजना नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि

योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। बीडीओ ने सभी पंचायत सहायकों और सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में फैमिली आईडी से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी आशीष गुप्ता ने कहा कि फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना है। इसमें उत्तर प्रदेश के हर एक परिवार की फैमिली आईडी बनना आवश्यक है। फैमिली आईडी ऐसा पहचान पत्र है।यह राज्य में परिवारों का व्यापक सटीक और प्रमाणित डेटाबेस बनाने का उद्देश्य है। फैमिली आईडी में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button