abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

राष्ट्रीय लोकदल ने चौधरी अजित सिंह की 87वी जन्मदिवस किसान नेता के रूप में मनाया

क्राइम रिपोर्टर कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व दल के राष्ट्रीय चौधरी अजित सिंह की 87वी जन्मदिवस किसान नेता के रूप में मनाया गया। दल के काशी प्रांत अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहां की रहन-सहन खान पान पहनावा एक साधारण किसान के तरह था भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे और उनके बताए ही मार्ग पर चलने का कार्य किये किसानों मजदूरों गरीबों की बात लोकसभा में करते थे। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि चौधरी अजित सिंह पुत्र चौधरी जयंत सिंह जो दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं व केंद्रीय मंत्री भी है वह भी किसान के उन्नतशील विकास की बात करते हैं जो आज भी किसान उनको ही अपना नेता मानता है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जयंत चौधरी के योग्यता को देखते हुए अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिए हुए हैं उनका हर सुझाव को समय-समय पर लागू भी करते हैं चौधरी अजित सिंह के बताए हुए मार्ग जो खेतों व खलियानों से होकर गुजरता है उसे अपने की आवश्यकता है किसान ही इस देश का अन्नदाता है। विचार गोष्ठी में काशी प्रांत अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट, भागवत नारायण चौरसिया, अभिषेक शर्मा, रामजी पटेल, सत्येंद्र जायसवाल, अंकित यादव, राहुल यादव, विक्की यादव, मिठाई लाल यादव, महेंद्र यादव, शिवकुमार पटेल, निपेंद्र दास, कैलाश विश्वकर्मा थे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button