
चंदौली (प्राइम समाचार टुडे)जिला प्रशासन के निर्देश पर राजघाट पुल के मरम्मत को लेकर डायवर्सन का आदेश जारी किया गया था वही बड़ी वाहनों सहित चार पहिया वाहनों को भी आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया था परंतु अग्रिम आदेशों तक जिला प्रशासन ने आवागमन आदेश को निरस्त करते हुए बताया कि पूर्व में जारी यातायात डायवर्जन आदेश को अग्रिम आदेश तक निरस्त किया जाता है। अब राजघाट पुल पर पूर्व की भांति वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुचारु आवागमन में सहयोग प्रदान करें।












