बारिश से धान की फसले हुई बर्बाद, किसान चिंतित, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा- उपजिलाधिकारी । .

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित किसानों की धान की फैसले बुरी तरह से बर्बाद हो गई जिसको लेकर बड़े पैमाने पर किस पूरी तरह से परेशान दिखाई दे रहे हैं कुन्दन राज कपूर ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बर्बाद हुई धान की फसलों का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर को


बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें गिरकर सड़ने लगी हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने मौके पर ही राजस्व टीम को डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को मुआवजा पाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।














