abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआरोपआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

सत्यदेव गुप्ता मेंमोरियल अंडर 14 क्रिकेट का ओपनिंग मैच राहुल स्पोर्ट्स ने 40 रन से जीता

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू प्राइम समाचार टुडे।बीपी स्कूल दुल्हीपुर के क्रिकेट ग्राउंड पर दिन शुक्रवार सत्यदेव गुप्ता मेमोरियल अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट का ओपनिंग मैच राहुल स्पोर्ट्स बी.एल.डब्लू वाराणसी ने मासूम अकादमी को 40 रन से हरा दिया।इससे पहले राहुल स्पोर्ट्स ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 193 रन बनाए।वही इस दौरान अनिकेत ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 58 रन की पारी में 9 चौके की मदद से बनाए,वही अनमोल ने 51 रन 6 चौके और एक छक्के की मदद से बनाए नितिन और सुरभि ने 12 –12 रन बना कर अपना योदान दिया।मासूम अकादमी की तरफ से अंकित यादव ने दो विकेट सुहैल,अंश और दियांश ने एक–एक विकेट चटकाया। जवाब में रुद्र के एकल प्रयास के सहारे मासूम अकादमी 17 वे ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई।वही रुद्र ने मात्र 29 बॉल पर अपने अर्धशतकीय विस्फोटक पारी से 62 रन बनाए जिसमें 12 चौके की मदद से बनाए। अंश और प्रिंस ने दस,दस रन बनाए वही अनिकेत ने 3 विकेट अनमोल ,नीलू,और अजय ने एक एक विकेट लिया।इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच अनिकेत को दिया गया जबकि फाइटर ऑफ द मैच रुद्र को चुना गया ।मैच के रेफरी सैयद आले अब्बास रहे मुख्यतिथि नरेंद्र शर्मा रहे। विशिष्टतिथि धर्मेंद्र कुमार,डी.के, मुकेश पटेल रहे।निर्णायक अंपायर के रूप में सौरभ चौहान और निर्मल रहे।वही इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत गोपाल सेठ ने किया अंतिम में सभी का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजक शौजब हुसैन ने अगले मैच 9 मार्च को सुबह 8:30 बजे से होगा इसका घोषणा करते हुए किया।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button