abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशचंदौलीजानकारीपरीक्षापुलिस विभागीय समीक्षासरकारी समाचार

पुलिस भर्ती परीक्षा 23 से, रहेंगे कड़े इंतजाम परीक्षा केन्द्रों के आस-पास, होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉपों, चौराहों, मंदिरों, पार्कों और मैदानों पर सुविधाओं को लेकर मुस्तैद रहेगी जनपद की पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टुडे :
पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के रि-एक्जाम तिथि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने पुलिस सभागार में अपने मातहतों संग बैठक की बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की सुचिता एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य पहलुओं पर निगरानी बरती जाए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के नियमों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय।

पुलिस की सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल यादव,अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में नवीन सभागार में आगामी पुलिस परीक्षा को लेकर परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिशा निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने बताया कि परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक और सायंकाल 03.00 बजे से 05.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा के पूर्व, परीक्षा के दिन और परीक्षा के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध, बसों की व्यवस्था, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इसके बावजूद, कई अभ्यर्थी रेल मार्ग या निजी साधनों से भी यात्रा करेंगे, जिससे रोडवेज बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और सड़क मार्गों पर भारी भीड़-भाड़ होने की संभावना है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवास व्यवस्था, भोजन और पेय की व्यवस्था के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास, होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉपों, चौराहों, मंदिरों, पार्कों और मैदानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। जिसके लिए समस्त थानाप्रभारी को निर्देशित करते हुए ड्यूटी लगाई गई है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button