जलाभिषेक करने आये कांवड़ यात्रियों एवं मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस का हाई अलर्ट

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा ) प्राइम समाचार टुडे : कजरी तीज के अवसर पर जलाभिषेक करने आये कांवड़ यात्रियों एंव सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन के दौरान स्थानीय पुलिस चुस्त नजर आई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने अपने हमराहियों के साथ कस्बे, कटरा शिवदयालगंज, अयोध्या सीमा एंव बस्ती सीमा तक लगातार मार्च करते नजर आये। इस दौरान उन्होंने

यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाये रखने के लिए अपने अधीनस्थों को लगातार निर्देश दिए साथ ही विभिन्न जनपदों से जलाभिषेक के लिए अयोध्या आये कांवड़ यात्रियों से भी संवाद कर

उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में जनपद से जुड़ी सीमाओं पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ संदिग्ध वस्तुओं पर भी पुलिस के जवान पैनी नजर रख रहे हैं। कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह मौजूद रहे।














