
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा स्थित एक लान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजन समारोह में कुल 46 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में एक दूसरे को अपनाया। इनमें 45 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से और एक जोड़ा मुस्लिम रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधा।
ब्लॉक की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सुबह से ही वर-वधू और उनके परिजन पहुंचने लगे थे। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काफी धूमधाम से विवाह संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान लोक संगीत का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने विभिन्न गीतों से समां बांधा। सभी उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते और भोजन का भी प्रबंध किया गया था।


ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित, किसान और युवाओं के प्रति समर्पित है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है, ताकि उन्हें बोझ न समझा जाए। सिंह ने यह भी बताया कि सरकार भोजन, उपहार और बेटी के खाते में भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है
उन्होंने जानकारी दी कि पहले शादी पर 51 हजार रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इससे गरीब परिवारों को और अधिक लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, लेखाकार विजय शंकर अकेला, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, गुलाब प्रसाद, मनोज यादव, सचिव पवन दुबे, संजय यादव, महेंद्र यादव, शशिकांत, अरविंद कुमार, प्रिया मैर्या, संदीप गौतम सहित गुलाब मौर्य प्रधान पति अर्जुन मौर्याअश्वनी सुभाष बिना मनीष कुमारमनोज यादव मनोज यादव एडीओ आईएसबी हवलदार यादव अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।














