समाधान दिवस पर फरियादियों ने जमीनी शिकायतों को लेकर लगाई फरियाद, जमीनी विवादों को समय से करें निस्तारित- दिलीप श्रीवास्तव

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । बताते चलें कि शासन स्तर पर आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने एवं जमीनी विवादों में किसी भी तरह की कोई अपनी घटना ना घटे इसके लिए थाना परिसर में राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त सहभागिता से थाना दिवस का आयोजन किया जाता है परंतु शनिवार को थाना दिवस में राजस्व अधिकारी नदारत रहे जिसको लेकर फरियादी पूरी तरह से मायूस दिखे इस दौरान पुलिस ने एक-एक कर


फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और मजबूत हो सके। जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, जिससे आमजन को न्याय मिल सके। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वरुणेन्द्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे














