
रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ताअलीनगर/चंदौली।प्राइम समाचार टुडे नियामताबाद ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि कल 8 दिसंबर दिन रविवार को नियामताबाद ब्लाक में कुल 144 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी प्रभारी चिकित्साधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य 8 दिसंबर को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। आठ दिसम्बर को ब्लॉक में कुल 144 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 9दिसंबर से 16दिसंबर तक एनम आशा और संगिनी घर घर जाकर लोगों को दवा
पिलाने का कार्य करेंगी। इसके साथ जो ईंट भट्ठों, और अन्य स्थानों पर जाकर दवा पिलाने का काम भी करेंगे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि अभियान टीमों के द्वारा घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश पहले दिन बूथ पर नहीं पहुंच पाए थे। इस अभियान का उद्देश्य ब्लॉक में हर बच्चे को पोलियो से बचाना और इस अभियान को सफल बनाना है।













