
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू नगर (प्राइम समाचार टुडे) मुगलसराय, नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस जन व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे वर्ष 2013 में अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय के पद पर मनोनयन किया गया था। तब से लगातार पांचवी बार अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए वर्ष 2025 में लगभग 12 साल तक अपने कार्यकाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई प्रदेश अध्यक्ष सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई राष्ट्रीय महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई राष्ट्रीय सचिव / सह प्रभारी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझ पर विश्वास कर इतने लम्बे समय तक संगठन चलाने के लिए जिम्मेवारी देने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का तहे दिल से बहुत बहुत आभार, साथ ही संगठन चलाने में सहयोग व पार्टी के कार्यक्रम, आंदोलन, संघर्ष, में साथ देने के लिए मुग़लसराय चंदौली के समस्त कांग्रेसजनो का बहुत बहुत धन्यावाद किया।
कहा कि नवनियुक्त मुगलसराय शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को संगठन सृजन से लेकर पार्टी कार्यक्रम व आंदोलन में सभी कांग्रेस जनों के साथ मिलकर उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा। बृजेश गुप्ता एक जुझारू व जमीनी कार्यकर्ता है जो निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। समस्त कांग्रेस जनों को समय समय पर पूर्ण सहयोग व साथ मिलता रहेगा, जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान होगा।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस जनों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन का कार्य करना है, साथ ही आम जन की लड़ाई को पूरे सिद्दत से लड़ा जाएगा। संघर्ष के साथ शहर में पार्टी को और नई ऊंचाईओ तक


पहुंचाने की जो मुहिम निरंतर चलती आ रही है उसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल ,दिनेश चन्द्रा,शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, सतीश बिंद, नवीन पाण्डेय, परमहंस सिंह, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, कमरुल बारी, संगीती सिंह, ऊषा यादव, ट्रिजा एलियट,तारिक अब्बास, हेलन पैट्रिक,


हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, रामसेवक पटेल, राकेश राज, धर्मवीर, मृत्युंजय शर्मा, शाबिर राईन, मोहन गुप्ता,ऋषि दयाल,दिपक गुप्ता, रमेश सिंह, सोनू श्रीवास्तव, इसरार कुरैशी,संजय जायसवाल, रुपेश चौहान,मु• मुकीम,रामआश्रय शर्मा, दिलीप पाल, दिपक जायसवाल,विक्की गुप्ता,रंजीत जायसवाल,सोनू सोनकर, आकाश कुमार,मंटू शर्मा,प्रवीण कुमार,अंकज कुमार, मनोज यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन निवर्तमान महासचिव हम्मीर शाह जायसवाल ने किया।














