
रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता
चन्दौली प्राइमरी समाचार टुडेउत्तर प्रदेश निदेशालय द्वारा आयोजित नदी नौका अभियान का “देश के वीर अग्निवीर और भारत की नदियाँ – संस्कृती की जननी” थीम पर जागरूकता यात्रा, 2024: 60 एन सी सी कैडेट्स ने किया कठिनाई गांव में कार्यक्रम 19 नवम्बर को प्रयागराज से शुरू हुई एन सी सी द्वारा आयोजित जलयात्रा, जो “देश के वीर अग्निवीर और भारत की
नदियाँ – संस्कृती की जननी” थीम पर आधारित है, आज कठिनाई गांव पहुंची। इस अभियान में 60 कैडेट्स शामिल हैं, जो लोगों में देश की वीरता और नदियों की सांस्कृतिक महत्ता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं।
कठिनाई गांव में इस यात्रा का स्वागत किया गया, जहां टीम ने एक रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कैडेट्स ने ग्रामीणों को भारतीय नदियों की
सांस्कृतिक धरोहर और अग्निवीर योजना के महत्व के बारे में बताया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि भारतीय नदियाँ हमारे समाज और संस्कृति की जननी हैं, और इनका संरक्षण हमारे राष्ट्र की जिम्मेदारी है। वहीं, “देश के वीर अग्निवीर” विषय पर जानकारी देते हुए एन सी सी कैडेट्स ने युवाओं को सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, वीरता और देश की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाना है। एन सी सी द्वारा आयोजित यह जलयात्रा देशभर में जन जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।