
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) शुक्रवार कोतहसील अंतर्गत ग्राम सभा धरहरा स्थित मानसिक मंदित के प्रांगण में बचपन डे केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरणकी जिला सचिव एवं सिविल जज डॉक्टर इंदु रानी ने निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री डाक्टर ने केंद्र में उपस्थित कर्मचारीयों एवं शिक्षकों से बातचीत की साथ ही अध्यनरत छात्र-छात्राओं के रहन-सहन व पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताते हुए केंद्र संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान श्री डाक्टर सिविल जज ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित वातावरण में पालन-पोषण और शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग की तरफ से आयोजित मानिक मंदित बच्चों के संपूर्ण विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर विद्यालय संचालित किया जा रहा है साथ ही विभाग की तरफ से बच्चों के सर्वांगीण विकासतथा आसपास के क्षेत्र में ऐसे बच्चों की देखरेख एवं शिक्षाव्यवस्था तथा पारिवारिक दृष्टिकोण सहित आवागमन को लेकर सुविधा प्रदान की जाती हैं
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,विद्यालय केयर टेकर अंकित सिंह, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।














