
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) सोमवार को विकासखंड परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को के समर्थन में भुगतान पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए सहायक पंचायत अधिकारी को डोंगल सौंपा ज्ञात हो कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापारी आंदोलन के समर्थन में विकासखंड सकलडीहा में कार्यरत सचिवों ने लगातार काली पट्टी बांध अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए ग्राम सभा का भुगतान का पूर्ण बहिष्कार करते हुए विरोध कर रहे सचिवों ने सहायक पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडे को डोंगल सहित ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को लेकर बात रखी जिस पर सहायक पंचायत अधिकारी ने संबंधित मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया इस दौरान विरोध में बाह पर काली पट्टी बांधकर जमकर नारे भी लगाए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव संजय यादव ने कहा कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये उनके व्यक्तिगत मोबाइल एवं सिम से फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रीय सचिवों की उपस्थिति हेतु पत्र जारी किया है जिससे पूरे प्रदेश में सचिवों में रोष एवं भय व्याप्त है ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि उपयुक्त उपस्थित प्रणाली उनके क्षेत्रीय कार्य की प्रकृति के बिल्कुल विपरीत है। साथ ही पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय ग्राम सचिव अपना मूल कार्य नियमित ढंग से नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके ऊपर गैर विभागीय कार्य जैसे फार्मर रजिस्ट्री एग्रो स्टैक सर्वे, गौशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी, विभिन्न प्रकार के पेंशनों का सत्यापन, शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प एवं बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी, गायों के लिए भूसा का प्रबंधन, सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य, पराली प्रबंधन आदि को करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए शासन प्रशासन के अधिकारी अत्यधिक दबाव बना रहे है, जिससे कर्मचारी अस्वस्थ होने के साथ विभिन्न दुर्घटनाओं के भी शिकार हो रहे हैं। सचिवों की समस्या व पीड़ा को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने चार दिसंबर तक विकास खंडों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वहीं ०5 दिसंबर को पूरे प्रदेश के समस्त 826 विकास खंडों में प्रदेश के समस्त सचिव एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके बाद शासकीय व्हाट्सएप ग्रुपों से अपने को विरत कर लेंगे। 10 दिसंबर से प्रदेश के सभी सचिव अपने निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे तथा 15 दिसंबर को अपने डोंगल को विकासखंडों पर समर्पित कर देंगे। अगर शासन प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया तो संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर सचिव पवन दुबे, विनय कुमार, प्रिया मौर्या, शशिकांत, महेंद्र यादव, संदीप गौतम, बाबूलाल, अरविंद गौतम, रजनीश, अमित आदि सचिव उपस्थित रहे












