abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीपुलिस कार्यवाही

थाना मुगलसराय व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में जिम संचालक की हत्या में संलिप्त 50000 के 02 इनामिया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस बरामद

इस घटना में संलिप्त अबतक कुल 11 अभियुक्तों को किया गया है गिरफ्तार

चन्दौली ( प्राइम समाचार टूडे) रविवार विगत रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह मय हमराह व उपनिरीक्षक आशिष मिश्रा स्वाट/सर्विलास प्रभारी के साथ चकिया तिराहे पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जूलाई माह में हुयी जिम संचालक की हत्या में सम्मिलित अपराधी रोशन यादव व रोहित यादव रेलवे लाइन पकड़ कर पैदल मानसरोवर पोखरे की तरफ जा रहे है तथा उनके पास अवैध असलहा भी है जिससे वह दोनो कोई घटना कारित कर सकते है।

मुखबीर की सूचना पर पोखरे व जीटीआर ब्रिज के पास घेराबंदी की गयी इसी दौरान रास्ते पर खड़े दो व्यक्ति जिनके कन्धे पर बैग टंगा हुआ था को समय 01:23 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोशन यादव पुत्र रामनारायण यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर (उम्र

22 वर्ष), रोहित यादव पुत्र भैयालाल यादव निवासी म0नं0 C-27/7 जगतगंज थाना चेतगंज जनपद वाराणसी (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुयी। दोनो के पास से 1-1 बैग बरामद किया गया। दोनो अभियुक्तों व बरामद बैग की तलाशी से 07 पिस्टल 32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 03 देशी तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तोंने बताया कि बरामद पिस्टल से ही जिम संचालक की गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिसके के पूछताछ में अभियुक्तों ने
बताया कि ग्राम धरना में जिम संचालक अरविन्द यादव के हुये मर्डर मे हम लोग बाकी अपराधियो के साथ हत्या में शामिल होकर गोली मारे थे और जब अरविन्द यादव की मृत्यु हो गयी उसके बाद हम लोग मौके से फरार हो गये थे तथा मामला शांत देखकर पूर्व की भांति असलहा खरीद-फरोख्त के लिए आये थे।
विवेचना के क्रम में अभियुक्तों से कड़ाई से पुछताछ करने पर अभियुक्त रोहित यादव ने बताया कि मेरी रोशन यादव से दोस्ती काशी विद्यापीठ वाराणसी कालेज में कई वर्ष पहले छात्रसंघ के चुनाव में हुई थी। तब से मैं और रोशन यादव दोस्त हो गये थे तथा वर्ष 2022 में मैं एक ट्रक लूट व ट्रक के ड्राइवर व खलासी की हत्या के जुर्म मे चौकाघाट वाराणसी जेल मे बन्द था कि उसी जेल मे बृजेश यादव उर्फ बाबा यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम सिकटिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से मेरी मुलाकात हुई। तब से हम दोनो बाहर आने पर भी एक दुसरे से मिलते जुलते रहे तथा अवैध असलहा तस्करी का कार्य करते थे। हत्या की घटना के दिन बृजेश यादव उर्फ बाबा यादव के कहने पर मै रोशन यादव को अपने साथ लेकर अरविन्द के घर जान से मारने की नियत से गया था वहा पर हम लोगो से बृजेश यादव के अलावा कल्लू यादव, रोहित यादव, काजू यादव अपने अन्य साथी के साथ मिले तथा सभी लोग अरविन्द यादव के घर पर गये अपने घर पर अरविन्द नही मिले तो सभी लोग उसके जिम पर गये जहा पर अरविन्द मिले थोड़ी देर वाद विवाद के बाद उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद हम सभी लोग अलग अलग बाहर भाग गये थे।
अब उस घटना को हुये काफी दिन हो गया था तो हमे लगा कि अब सब शान्त हो गया है तो पुनः हम लोग आये थे। हम दोनो लोगो की तमाम लोगो से दुश्मनी है जिसके कारण हमेशा हम लोग अपने साथ पिस्टल रखते है तथा हम लोग पिस्टल खरीदने बेचने का काम भी करने लगे थे।
ज्ञात हो कि दिनांक-21.07.2025 को थाना मुगलसराय क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरना में अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू यादव पुत्र राम चन्द्र यादव निवासी ग्राम धरना थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली (जिम संचालक एवं प्रापर्टी डीलर) उम्र 40 को बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मृत्यु हो गई थी। पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह
उपनिरीक्षक मनोज तिवारी
उपनिरीक्षक अजय कुमार
उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला
HC विवेकानंद बघेल
HC मेंराज अहमद
HC अतुल कुमार सिंह
स्वाट/सर्विलांस
उ0नि0 आशीष मिश्रा
हे0का0 अरविंद भारद्वाज
हे0का0 राणा प्रताप सिंह
हे0का0 रामानंद यादव
हे0का0 बिजेंद्र कुमार सिंह
हे0का0 आशुतोष सिंह
हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
हे0का0 मंटू सिंह
का0 अजीत कुमार सिंह
का0 गणेश तिवारी
का0 मनोज कुमार यादव
का0 मनीष कुमार
का0 संदीप कुमार

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button