
चन्दौली दुल्हीपुर। (प्राइम समाचार टुडे) उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा के नेताओं के नेतृत्व में दुल्हीपुर महाबलपुर गंजख्वाजा मिल्कीपुर अकबरपुर आदि गांव के किसान जिलाधिकारी से मिल कर मुआवजा पुनर्वास विस्थापन आदि के लिए उचित मुआवजे की मांग किया | किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव उपाध्यक्ष शमीम मिल्की महामंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि दुल्हीपुर में ६ लेन के बजाय ४ लेन की सड़क बनाई जाए अथवा पड़ाव से गोधना मोड व पचपेड़वा तक ओवर ब्रिज बनाया जाए साथ ही प्रभावित लोगों को कानून उचित मुआवजे का भुगतान किया जाए इस अवसर पर योजनाओं से प्रभावित लगभग ३०० किसान एवं दुकानदार मौजूद थे | ईट भट्टा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष रत्न टाटा एवं प्रमुख शिक्षक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि हम लोग आज अधिकारियों से अपने समस्या के समाधान के लिए वार्ता करने आए है इस अवसर पर किसान न्याय मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कांत यादव , डॉ आर के शर्मा,अबूजर अहमद (काका), सुशील कुमार, श्याम बली, रामसेवक सोनकर ,निरंजन सोनकर, काजू,महेंद्र,कन्हैया, आदि लोग मौजूद थे| अधिकारियों ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया ।