abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरचंदौलीजनता की शिकायत

खराब रास्ते एवं बंदरों के उत्पात को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने दी चेतावनी, समस्याओं के निस्तारण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा ( प्राइम समाचार टुडे)। तहसील सकलडीहा क्षेत्र में जर्जर सड़कों और बंदरों के बढ़ते उत्पात को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा । किसान नेता पिंटूपाल ने बताया कि ब्लाक मार्ग पर कई वर्षों सेनाला निर्माण की व्यवस्था न होने से सड़क पर नादान का पानी बहता है जिसके कारण आए दिन राहगीर सहित अन्य लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं गांवों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे किसानों को खेतों तक आने-जाने और फसल ढुलाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है।
इसके साथ ही बंदरों के उत्पात से कस्बा सकलडीहा के ग्रामीण एवं व्यापारी पूरी तरह से त्रस्त है। बंदर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा घरों में घुसकर सामान भी उठा ले जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
किसान नेता पिंटूपाल ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सड़क मरम्मत कराई जाए और वन विभाग की मदद से बंदरों को पकड़ने या अन्य प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button