abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजानकारी

शिक्षकों की 10 वर्षो की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर शिक्षा विभाग का तोहफा, उच्च ग्रेड पे का मिलेगा लाभ,बीएसए ने दी जानकारी ।

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली (प्राइम समाचार टुडे) परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत जनपद के कुल 858 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओ की 10 वर्षो की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर उनके वर्तमान ग्रेड पे से अगले उच्च ग्रेड पे का लाभ मिलेगा जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जनपद के 858 शिक्षकों की पदोन्नति की चयन वेतन माह की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओ का एक ही पद पर 10 वर्षो की संतोषजनक सेवा के आधार पर चयन वेतनमान निर्गत किये जाने हेतु पत्रावली ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चन्दौली में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराया गया। परिक्षणोपरान्त आज दिनांक 19.12.2025 तक कुल 858 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का एक ही पद पर 10 वर्षो की संतोषजनक सेवा के आधार पर वर्तमान ग्रेड पे से अगले उच्च ग्रेड पे में चयन वेतनमान स्वीकृति आदेश निर्गत करते हुए लाभ प्रदान किया गया।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button