abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबआदेशआरोपकिसान फसल बीमाकिसान सम्मन निधिखेल समाचारगोंडागोरखपुरचंदौली

ट्रांसफॉर्मर जलने से 800 सौ किसानों के 363 हेक्टेयर धान की खेती पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख ने की अधिकारियों से वार्ता

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

डीडीयू नगर।(प्राइम समाचार टुडे) क्षेत्र में धान की खेती की एक प्रमुख सिंचाई का साधन कुंडा पंप कैनाल है लेकिन ट्रांसफॉर्मर जलने से 800 सौ किसानों के 363 हेक्टेयर धान की खेती पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान की खेती पानी टेल तक नहीं पहुंच पाने के कारण नहीं हो पा रही है। वहीं ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने फीटर के ट्रांसफार्मर पास पहुंच उच्च अधिकारियों से वार्ता किया। इस कैनाल को बंद होने के क्षेत्र में धान की खेती पर पूरी तरह संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्षेत्र के कुंडा पंप कैनाल से कुंडाकला, कुंडा खुर्द, मलोखर, शकुराबाद, मवई, नई बस्ती, भिसौड़ी, सुल्तानीपुर सहित एक दर्जन गांवों के लगभग 800 किसानों के खेतों की

सिंचाई होती है। आयेदिन विजली कटौती होने के कारण 2014 मे सपा सरकार मे कुंडा पंप कैनाल के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित कर 630 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगा बिजली आपूर्ति होती है। 12 अगस्त को एक ट्रांसफार्मर जल गया तो दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देकर इस पम्प कैनाल को चलाया जा रहा था लेकिन गुरुवार को स्टाटर के साथ ही दूसरा ट्रांसफार्मर भी जला तो पंप कैनाल बंद हो गया। कुंडा पंप कैनाल न चलने से नाराज

नियमताबाद ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव शुक्रवार को पंप कैनाल के जले दोनों ट्रांसफार्मर के समीप पहुंच कर वहां के किसानों से वार्ता के बाद बिजली विभाग सकलडीहा अधिशासी अभियंता विपिन कुमार व लघु डाल सिंचाई के अधीक्षण अभियंता से बात कर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुंडा पंप कैनाल के दोनों जले ट्रांसफार्मर को जल्द लगाकर चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग सकलडीहा अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि दो दिन के अंदर ही एक जला ट्रांसफार्मर लगाकर पम्प कैनाल को सप्लाई दे दिया जायेगा। इस अवसर पर इन्तजार अहमद, ऐनूद्दीन अहमद, पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनील यादव दाढी, चन्ना यादव, विनोद यादव, परमानंद यादव आदि मौजूद रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button