
पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी
गोंडा प्राइम समाचार टुडे पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना कटरा बाजार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं थाना समाधान दिवस में की गयी जनसुनवाई।
शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा का आकस्मिक निरीक्षण कर भोजनालय, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया| महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी लेते हुए आमजन को जागरुक करने के निर्देश दिये गये| डीआईजी द्वारा
सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को शस्त्रों के नियमित साफ-सफाई कराने, पुलिसकर्मियों के लिए साफ-सफाई के साथ स्वादिष्ट भोजन बनाये जाने,माल मुकदमाती को त्वरित रुप से निस्तारण हेतु तथा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु नियमित पैदल गस्त करने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा थाने के
भवनों परिसर की साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिये गए| शिकायती प्रार्थना पत्रों में तत्काल जाँच करवा कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर शिकायतों का निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया |
इस दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।